Digital Griot

अम्बाह शिवरात्रि के पावन पर्व पर परेड वाले शिव मंदिर पर भगवान नर्मदेश्वर भगवान का अभिषेक किया

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान पंकज जैन

अंबाह-शिवरात्रि के पावन पर्व पर परेड वाले शिव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया पंडित रामधुन शर्मा ने कहा भगवान भूपति इन्हें एक पत्ता भी चढ़ा दो उससे भी खुश हो जाते हैं श्री शर्मा ने कहा कि अगर भगवान भोलेनाथ के सामने खाली हाथ भी जाते हैं तो भी स्वयं भगवान भूपति आशीर्वाद बनाए रखते हैं
*रुद्राभिषेक का महत्व:—* रुद्राभिषेक यूं तो कभी भी किया जाए हमेशा शुभ फलदायी होता है लेकिन महाशिवरात्रि के मौके पर इसका महत्व कई गुणा बढ़ जाता है। शिवपुराण के रुद्रसंहिता में बताया गया है महाशिवरात्रि, सावन सोमवार और शिवरात्रि पर अगर रुद्राभिषेक किया जाए तो यह विशेष फलदायी होता है। रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग का पवित्र स्नान किया जाता है और यह सनातन धर्म में सबसे प्रभावशाली और चमत्कारी पूजा मानी गई है। रुद्राभिषेक करके भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी दुखों को दूर करते हैं। महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा, ऐसे में आप यह प्रभावशाली पूजा महाशिवरात्रि के मौके पर अपने घर में भी कर सकते है

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post