Digital Griot

स्कूल के शौचालय की दीवार गिरने से चार बच्चे घायलः बाइक से स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे परिजन, अस्पताल में इलाज जारी

 

मनोज सिंह

टीकमगढ़ में जिले के लिधौरा तहसील के ग्राम पंचायत गोटेट में शनिवार को शासकीय प्राइमरी स्कूल की दीवार गिरने से चार बच्चे घायल हो गए। घटना शनिवार शाम करीब 3:30 की है। घायल बच्चों को इलाज के लिए लिधौरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।बस्ती स्थित प्राइमरी स्कूल में बच्चे पढ़ने गए थे। दोपहर में मध्यान भोजन के दौरान चार बच्चे शौचालय के पास बैठे थे। इसी दौरान शौचालय की दीवार गिर गई। घटना में 8 साल की रोशनी वंशकार, 10 साल की प्रिंसी वंशकार, 12 साल की कामिनी वंशकार और 7 वर्षीय राजा वंशकार घायल हो गए।स्कूल में पदस्थ शिक्षक रामनारायण तिवारी ने बताया कि बच्चे बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान शौचालय की दीवार गिरने से बच्चे उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर बाइक से सभी बच्चों को इलाज के लिए लिधौरा अस्पताल ले गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर सतीश राय ने बताया कि बच्चों के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। वहीं घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। बच्चों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post