दीपक तोमर मंडलेश्वर
मंडलेश्वर। क्षत्रिय राजपूत समाज के समाजसेवी इंदर सिंह पटेल के पिताजी श्री रघुनाथ सिंह पटेल (एडू पटेल) जिनका स्वास्थ्य खराब होने से लगभग 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रविवार को जेल रोड स्थित निज निवास से शव यात्रा निकली गई। नर्मदा के उत्तर तट पर अंतिम संस्कार किया गया । एडू पटेल को उनके बड़े बेटे विजय सिंह पटेल ने मुखाग्नि दी बड़ी संख्या में स्नेही परिजनों ने श्रद्धांजलि समर्पित की। शोक सभा में राजपूत समाज के वरिष्ट डॉक्टर त्रिभुवन सिंह तवर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज शर्मा पूर्व पार्षद सुरेश सिंह मंडलोई राजपूत समाज के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल,मंडल उपाध्यक डॉ. अमित पाटीदार, कनक सिंह पटेल, जगदीश सिंह पटेल,अर्जुन सिंह पटेल,भवर सिंह पटेल सोमेंद्र सिंह पटेल सहित नगर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक शामिल थे।