Digital Griot

संविधान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का किया आयोजन

आशीष शर्मा दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सनावद-शासकीय बालक मावि में मंगलवार को संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी की शुरुआत प्राचार्य राजेंद्र पंडित ने की। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार कर प्रदर्शित किए। कक्षा सातवीं के छात्र मांगीलाल ने जेसीबी का चलित मॉडल बनाया। छात्र ऋत्विक ने टैंक वार्निंग बेल का मॉडल बनाया। छात्र अजय बहादुर ने मानव की पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली को दर्शाने वाला मॉडल बनाया। छात्र कृष्णा ने ध्वनि स्टेथोस्कोप बनाया। हुसैन ने विद्युत परिपथ का मॉडल बनाया। छात्र अरुण ने चुंबक के खेल का मॉडल बनाया। गणेश ने जल चक्र पर आधारित मॉडल बनाया। अविनाश ने भोजन के घटकों का टेस्ट करने वाला मॉडल प्रस्तुत किया। छात्रों को मॉडल बनाने में शाला की विज्ञान शिक्षिका दीपिका यादव व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पुलक जटाले ने सहयोग किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के मॉडल भी प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में शासकीय बालक मावि रूपखेड़ा, चित्रमोड और जूनापानी के विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में सामाजिक विज्ञान व गणित के मॉडल भी प्रस्तुत किए गए। शिक्षिका मंजुला रावत ने सामाजिक विज्ञान व विभा सोनी ने गणित विषय पर आधारित मॉडल बनवाएं। इस दौरान प्रभारी प्रधान पाठक गुलाम गौस, शिक्षिका रागिनी जैन, वर्षा गीते, रेखा पटेल, संस्था प्रमुख महेशचंद्र डोसी सहित अन्य मौजूद थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post