भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पं सुरेन्द्र शर्मा
केसरिया हिन्दुस्तान मोहित यादव लव
उत्तर प्रदेश पंडित सुरेन्द्र शर्मा को भारतीय मेथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा का शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। कुरावली के कैम्प कार्यालय में भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण ब्राह्मण के संस्थापक पं सर्वेश कुमार शर्मा जी एवं केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल की वरिष्ठतम सदस्यों की टीम द्वारा अहमदाबाद निवासी पंडित सुरेंद्र शर्मा को निर्वाचित किया गया। केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल ने राष्ट्रीय कमेटी के गठन के लिए अधिकृत किया है। साथ ही कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाए। पं सुरेन्द्र शर्मा जी ने केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी में होने वाले चुनाव में मैथिल ब्राह्मण मतदाताओं को एकजुट प्रभावी और निर्णायक भूमिका के लिए तैयार करना ही मैथिल ब्राह्मण महासभा के उद्देश्य है।