केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो दीपक बंशपाल
परसवाङा– रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय परसवाड़ा में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल. एल. घोरमारे सर के निर्देशन एवं डॉ अरुण कुमार वैद्य की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जनजाति गौरव दिवस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रस्तावना का उल्लेख कार्यक्रम संयोजक श्री देवऋषि भलावी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेंद्र रणवीर सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता डॉ घनश्याम परते, उपसंचालक, पशु चिकित्सा विभाग, बालाघाट द्वारा वीर जनजाति नायक एवं नायिकाओं और उनके कार्य, त्याग, बलिदान, जनजाति संस्कृति सभ्यता, जनजाति ऐतिहासिक धरोहर तथा विषय से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।
सम्मल सिंह धुर्वे की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ कार्यक्रम – मुख्य अतिथि श्री सम्मल सिंह धुर्वे अध्यक्ष जनपद पंचायत परसवाड़ा द्वारा जनजाति संस्कृति, गुमनाम नायको उनके नेतृत्व क्षमता, जनजाति ऐतिहासिक धरोहर, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। विशिष्ट अतिथि श्री दरबू सिंह उइके पूर्व विधायक विधानसभा क्षेत्र परसवाड़ा द्वारा रानी दुर्गावती, बिरसा मुंडा, जनजाति परंपरा, जनजाति नायकों के कार्य, गोंडवाना साम्राज्य और उसके विस्तार क्षेत्र पर अपने विचार व्यक्त किए गए। विशिष्ट अतिथि श्री निरख राम अमूले, अध्यक्ष, जन भागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय परसवाड़ा द्वारा जनजाति संस्कृति एवं उसकी गौरवशाली परंपरा, जनजाति इतिहास, उनके आध्यात्मिक योगदान पर विचार व्यक्त किए गए। आभार प्रदर्शन डॉक्टर विशाखा मसूरकर सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन अधिकारी, कर्मचारी एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया ।